5 SUCCESS TIPS IN HINDI- जिन्दगी में मुश्किलें आना एक आम बात है, लेकिन क्या हमें इन मुश्किलों से भागना चाहिए। प्रत्येक परेशानी के दो समाधान होते है पहला “भाग लो (Run Away) दुसरा है भाग लो (Participate)”! हम मुश्किलों से डर कर भागेंगे तो जीवन में कभी सफल नहीं हो पाऐंगे।
यहाँ कुछ ऐसे उदाहरण है जो आपका हौसला जरूर बढ़ाएंगे। पूरी दुनिया में वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध St Cathedral के Design को तैयार करने में 10 साल लगे थे Architect सर क्रिस्टोफर रेन को, लेकिन उसके बाद जो तैयार हुआ वह आश्चर्यजनक था। मशहूर फुटबॉलर पेले ने एक बार कहा था कि सफलता कोई दुर्घटना नहीं जो अपने आप घटित हो जाए। सफलता के पीछे सालों की मेहनत, दृढ़ता, विशवास और आपकी लगन होती है।
रातों-रात सफलता नहीं मिलती है। सफलता समय लेती है। यही समय हमें सीखाता है अनुभव देता है और उसके बाद जो परिणाम आते है वह अद्भुत होते है।
अभीनेता बोमन ईरानी को मुन्ना भाई MBBS में अपने किरदार के लिए जब पहचान मिली उस समय उनकी उम्र 44 साल थी। इसी प्रकार से 1989 में International Cricket Career की शुरूआत करते समय रॉबिन सिंह की उम्र 26 साल थी। इस उम्र तक खिलाड़ियों का करियर ढ़लान पर होता है, लेकिन रॉबिन सिंह ने भारतीय फील्डिंग के नए मानक स्थापित किए। आज के समय में वे एक सफल कोच है।
पैट्रिसिया नारायण ने अपने व्यापार की शुरूआत एक Food Mobile Court से कि थी, लेकिन आज उनके पास रेस्टोरेंट की पूरी श्रृंखला है। पैट्रिसिया नारायण को यहां तक पहुंचने में 30 साल का समय लगा है। पैट्रिसिया नारायण तीस साल पहले 50 पैसे प्रतिदिन कमाया करते थे, लेकिन आज उनकी आय प्रतिदिन 2 लाख तक पहुंच गई है। लेखक Malcolm Gladwell के अनुसार रातों-रात सफलता जैसा कुछ नहीं होता है और Shortcut के बजाए अपने Goals को समय देना सबसे अच्छा है।
New York Best Seller I Will Teach You to Be Rich के लेखक रमित सेठी ने 2004 में एक Finance Blog लिखना शुरू किया, लेकिन अपनी Finance Blog से 3 साल तक उन्हें एक पैसा भी नही मिला और 2014 में एक सप्ताह में 5 Million तक कमाना शुरू कर दिया था। जरूरी नहीं है कि हमेशा बड़ी शुरूआत ही अच्छा नतीजा दे, सीमित संसाधानों में भी आप बेहतर प्रदर्शन कर सकतेे है। इसके लिए आपको लगातर प्रयास करते रहना होगा।
सफलता के 5 प्रभावी सूत्र- सफल होने के 5 सूत्र आपकों सफलता की बुलंदियों पर पहुंचा सकती है। यह पांच सूत्र पढ़ने में आसान है, लेकिन सफल होना है, तो इसको अपनाना ही होगा।
1 एक सही योजना का होना
अगर आप सफल होना चाहते है तो आपके पास एक सहज योजना का होना बेहद जरूरी है। असफलता और सफलता एक ही सिक्के के दो पहलू है। अगर आप अव्यवस्थि हैं और आपको To Do Notes लिखने की आदत नहीं हैं तो इस आदत को तुरंत अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाईए। साथ ही छोटे लक्ष्यों से अपनी योजना की शुरूआत कीलिए। मान लीजिए आपको 1000 लोगों का मनोंरजन करना है, तो इसकी शुरूआत 10 लोगों से भी कर सकते है।
2 रोजना अपने योजना का अभ्यास करना
किसी भी योजना को ऐसा होना चाहिए जो आप कर सके। जैसे- अगर आप असंभव चीजों की योजना बना रहे है तो जरा रूक जाईए। पहले अपनी योजना को जांचिए और देखिए कि रोजमर्रा के सभी काम करते हुए आप अपनी योजना को समय दे सके। क्योंकि याद रखे कि आप 24 घण्टे के दिन को एक सेकन्ड भी नहीं बढ़ा सकते। इसलिए Practical हो जाईए और अपनी योजना को सफल करने का पूरा प्रयास करीए।
3 स्ंवय से सवाल कीजिए
किसी भी काम को आप क्यों करना चाहते है। आपकी योजना आपको किस प्रकार से सफल बनाने वाली है। यह जानना जरूरी है कि गलतियां इस प्रक्रिया का हिस्सा होंगी। याद रखना जरूरी होगा कि छोटी गलतियां आपको आगे बढ़ाऐंगी और बड़ी गलतियां आपको नुकसान देंगी।
सोच का दायरा बढ़ाये
अक्सर जीवन में बहुत से लोग अपने लिए सीमित सोच का दायरा बना लेते है। हो सकता है कोई कारण हो, लेकिन अगर आप भी अपने जीवन में सफल होना चाहते है तो सोच के दायरे को बढ़ाये। हमेशा Comfort Zone में ही ना रहे। Comfort Zone को तोड़कर बाहर निकलिए और जीवन में जोखिम लेने की हिम्मत रखिये। आपकी सोच का दायरा जितना बड़ा होगा आप यकीन मानिये आपकी सफलता भी उतनी ही बड़ी होगी।
5 स्ंवय पर भरोसा करना सीखिए
अगर आप स्ंवय पर ही भरोसा नहीं करेंगे तो अन्य लोग आप पर कैसे यकीन करेंगे। इसलिए सबसे पहले अपनी योजना पर स्ंवय ही विश्वास कीजिए और अपनी योजना को विश्वास के लायक बनाईए। याद रखिए कि आप अकेले कुछ नहीं कर सकते, इसलिए एक टिम को प्लान का हिस्सा बनाएं।
हम सभी के लिए सफलता के मायने अलग-अलग हो सकते है। हर कोई इसे अपने तरीके से परिभाषित कर सकता है। दुनिया के हर व्यक्ति के सपने अलग होते है, और उन्ही सपनो को पूरा कर लेने को ही सफलता कहते है।