भूल भी ठीक की तरफ ले जाने का मार्ग है। इसलिए भूल करने से डरना नहीं चाहिये, नहीं तो कोई आदमी ठीक तक कभी पहुँचता ही नहीं। भूल करने से जो डरता है वह भूल मे ही रह जाता है। खूब दिल खोल कर भूल करनी चाहिये। एक ही बात ध्यान रखनी चहिये की एक भूल दुबारा ना हो।
Osho Quote
दिमाग एक Mechanism हैं। इसके पास समझदारी नहीं है। दिमाग एक Bio-Computer हैं।
Osho Quote
हम जो हैं वही हम सोच पाते हैं। हम अपने ढंग से सोचते हैं।
Osho Quote
अपने आप से प्रेम रखें, तभी आप दूसरों को प्रेम कर सकेंगे।
Osho Quote
जो कल हो चुका, उससे सीखें और पार जायें, दुहरायें नहीं। जहाँ से गुजर गए वहां से गुजर ही जाएँ, उसको पकड़े नही।
Osho Quote
अधिक से अधिक भोले, कम ज्ञानी और बच्चों की तरह बनिए। जीवन को मजे के रूप में लीजिये- क्योंकि वास्तविकता में यही जीवन है।
Osho Quote
दिल भूत और भविष्य के बारे में कुछ नहीं जानता है, यह सिर्फ वर्तमान के बारे में ही जानता है। दिल के लिए समय जैसा कुछ भी नहीं है।
Osho Quote
आप जितने लोगों को चाहें उतने लोगों को प्रेम कर सकते हैं- इसका ये मतलब नहीं है कि आप एक दिन दिवालिया हो जायेंगे, और कहेंगे, अब मेरे पास प्रेम नहीं है। जहाँ तक प्रेम का सवाल है आप दिवालिया नहीं हो सकते।
Osho Quote
‘मैं’ से भागने की कोशिश मत करना। उससे भागना हो ही नहीं सकता, क्योंकि भागने में भी वह साथ ही है। उससे भागना नहीं है बल्कि समग्र शक्ति से उसमे प्रवेश करना है। खुद की अंहता में जो जितना गहरा होता जाता है उतना ही पाता है कि अंहता की कोई वास्तविक सत्ता है ही नहीं।
Osho Quote
जीवन कोई त्रासदी नहीं है, ये एक हास्य है। जीवित रहने का मतलब है हास्य का बोध होना।
Osho Quote
प्यार का एक छोटा सा पल भी सारे समय प्यार के बराबर है।
Osho Quote
परमात्मा का प्रमाण पूछते हों? क्या चेतना का अस्तित्व पर्याप्त प्रमाण नहीं है? क्या जल की बूँद ही समस्त सागरों को सिद्ध नही कर देती है।
Osho Quote
कल तो कभी आता नहीं, जब भी आता है, आज ही आता है। कल भी आज ही आएगा।
Osho Quote
योगा No-Dreaming mind तक पहुचने का तरीका है।
Osho Quote
जेन लोग बुद्ध को इतना प्रेम करते हैं कि वो उनका मज़ाक भी उड़ा सकते हैं। ये अथाह प्रेम कि वजह से है, उनमे डर नहीं है।
Osho Quote
यह मत कहो कि मैं प्रार्थना में था क्योंकि इसका मतलब आप प्रार्थना के बाहर भी होते हो। जो प्रार्थना के बाहर भी होता है वो प्रार्थना में नहीं हो सकता। प्रार्थना क्रिया नहीं है प्रार्थना तो प्रेम की परिपूर्णता है।
Osho Quote
Relax करो जाने दो। लेकिन बस एक बात याद रखना। आप केवल एक गवाह हैं।
Osho Quote
प्रसन्नता सद्भाव की छाया है, वो सद्भाव का पीछा करती है। प्रसन्न रहने का कोई और तरीका नहीं है।
Osho Quote
दिल नहीं जानता कि क्या Doubt है, नहीं जानता कि क्या Believe है। दिल तो बस Trust जानता है।
Osho Quote
आदमी बीतता है। समय नहीं बीतता। हम खर्च होते हैं, समय खर्च नहीं होता।
Osho Quote
जीवन की खोज में आत्म तुष्टि से खतरनाक और कुछ भी नहीं। जो खुद से संतुष्ट है वो एक अर्थ में जीवित ही नहीं है और खुद से असंतुष्ट है वही सत्य की दिशा में गति करता है। स्मरण रखना कि आत्म तूष्टि से निरंतर ही विद्रोह में होना धार्मिक है।
Osho Quote
इंसान Robot की तरह रहता है, Mechanically Efficient, पर बिना चेतना के।
Osho Quote
आप वो बन जाते हैं जो आप सोचते हैं कि आप है।
Osho Quote
जब मैं कहता हूँ कि आप देवी-देवता हैं तो मेरा मतलब होता है कि आप में अनंत संभावनाएं है, आपकी क्षमताएं अनंत हैं।
Osho Quote
बिना प्यार के इंसान बस एक शरीर है, एक मंदिर जिसमे देवता नहीं होते। प्यार के साथ देवता आ जाते है, मंदिर फिर और खाली नहीं रहता है।
Osho Quote
मृत्यु से घबराकर तो तुमने कंही ईश्वर का अविष्कार नहीं कर लिया है? भय पर आधारित ईश्वर से असत्य और कुछ भी नहीं है।
Osho Quote
पहला कदम आधी यात्रा है, चाहे यात्रा किनती ही बड़ी क्यों ना हो।
Osho Quote
अर्थ मनुष्य द्वारा बनाये गए हैं। चूँकि आप लगातार अर्थ जानने में लगे रहते हैं, इसलिए आप अर्थहीन महसूस करने लगते हैं।
Osho Quote
हंसना एक बहुत ही Healthy Exercise है। यदि कोई हंसता है तो ये Perfectly बढिया Exercise है और आप उसे Join कीजिये। यदि कोई Playful है, आपके पास समय है, तो आप उसे Join कीजिये।
Osho Quote
जो सदा वर्तमान में है वही सत्य है। निकटतम हो है वही अंतिम सत्य है। दूर को नहीं निकट को जानो क्योंकि जो निकट को ही नहीं जानता है वो दूर को कैसे जानेगा? और जो निकट को जान लेता है उसके लिए दूर शेष ही नहीं रह जाता है।
Osho Quote
कभी ये मत पूछो कि मेरा सच्चा मित्र कौन है? बल्कि ये पूछो कि क्या मैं किसी के लिए सच्चा मित्र हूँ? हमेशा Concerned रहो।
Osho Quote
यदि तुम अप्रसन्न हो तो इसका सरल सा अर्थ यह है कि तुम अप्रसन्न होने की तरकीब सीख गए हो। और कुछ नहीं।
Osho Quote
जेन एकमात्र धर्म है जो एकाएक आत्मज्ञान सीखता है। इसका कहना है कि आत्मज्ञान में समय नहि लगता, ये बस कुछ ही क्षणों में हो सकता है।
Osho Quote
प्यार सिखाया नहीं जा सकता, ये तो बस पकड़ा जा सकता है।
Osho Quote
उदासी उतना उदास नहीं करती, जितना उदासी आ गई, यह बात उदास करती है। उदासी की तो अपनी कुछ खूबियां हैं, अपने कुछ रहस्य है। अगर उदासी स्वीकार हो तो उदसी का भी आपना मजा है।
Osho Quote
एक Serious Person कभी भी मासूम(Innocent) नहीं हो सकता और एक Innocent Person कभी Serious नहीं हो सकता।
Osho Quote
सबसे बड़ी मुक्ति है स्वयं को मुक्त करना क्योंकि साधारणतया हम भूले ही रहते है कि स्वयं पर हम स्वयं ही सबसे बड़ा बोझ है।
Osho Quote
जिसने पहला कदम उठा लिया है, वह अंतिम भी उठा लेगा। पहले मे ही अड़चन है, अंतिम में अड़चन नहीं है।
Osho Quote
यदि आप उदास हैं तो आप गलत हैं। यदि आप खुशनुमा हैं, तो आप सही हैं।
Osho Quote
जिस दिन आप ने सोच लिया कि आपने ज्ञान पा लिया है, आपकी मृत्यु हो जाती है- क्योंकि अब ना कोई आश्चर्य होगा, ना कोई आनंद और ना कोई अचरज।
Osho Quote
मनुष्य को मनुष्यता बनी बनाई नहीं प्राप्त होती है। उसे तो मनुष्य को स्वयं निर्मित करना होता है। यही सौभाग्य भी है और दुर्भाग्य भी। सौभाग्य क्योंकि स्वयं को सृजन की स्वतंत्रता भी है लेकिन स्वयं को निर्मित किये बिना नष्ट हो जाने की सम्भावना भी।
Osho Quote
लोग आजादी को पसंद करते है, लेकिन कोई जिम्मेदारी नहीं चाहता। यह दोनों एकसाथ आते हैं, इन्हें अलग नहीं किया जा सकता है।
Osho Quote
आत्मज्ञान एक समझ है कि यही सबकुछ है, यही बिलकुल सही है, बस यही है। आत्मज्ञान कोई उप्लाब्धि नही है। यह ये जानना है कि ना कुछ पाना है और ना कहीं जाना है।
Osho Quote
आदमी एक कदम चलता है एक बार मे, कोई मीलों की छलांग नहीं लगाता, और एक-एक कदम चल कर आदमी हजारों मील चल लेता है। जो आदमी ये देखता है की अगर एक कदम चल लेता हूँ तो एक कदम हजार मील मे कम हुआ।
Osho Quote
Sharing सबसे अनमोल धार्मिक अनुभव होता है। Sharing करना बढिया है।
Osho Quote
यदि आप एक दर्पण बन सकते हैं तो आप एक ध्यानी बन सकते हैं। ध्यान दर्पण में देखने की कला है।
Osho Quote
मनुष्य को अपना विकास करके ईश्वर नहीं होना है मेरी दृष्टि में अगर वो अपने आप को पूरी तरह जान ले तो वो अभी और इसी वक्त ईश्वर है। स्वयं का सम्पूर्ण आविष्कार ही एकमात्र विकास है।
Osho Quote
सच्च कुछ ऐसा नहीं जो बाहर से Discover किया जा सके। यह कुछ ऐसा है जो अन्दर से अनुभव किया जाता है।
Osho Quote
कोई प्रबुद्ध कैसे बन सकता है? बन सकता है, क्योंकि वो प्रबुद्ध होता है- उसे बस इस तथ्य को पहचानना होता है।
Osho Quote
प्रयास तो करना ही होगा, लेकिन उस प्रयास को एक बोझिलता जो बनाएगा, वह हार जाएगा।
Osho Quote
आपकी ईमानदारी, आपका प्यार, आपका Compassion आपके अन्दर से आना चाहिए। Teachings से नहीं।
Osho Quote
मित्रता शुद्धतम प्रेम है। ये प्रेम का सर्वोच्च रूप है जहाँ कुछ भी नहीं माँगा जाता, कोई शर्त नहीं होती, जहां बस देने में आनंद आता है।
Osho Quote
सवाल ये नहीं है कि कितना सीखा जा सकता है, इसके उलट, सवाल ये है कि कितना भुलाया जा सकता है।
Osho Quote
मैं आपको कहीं और ध्यान ले जाने को नहीं कह रहा हूँ। आप जो कर रहे हैं उसको ही ध्यान बना लें। इससे आपके किसी काम मे बाधा नहीं पड़ेगी, बल्कि सहयोग बनेगा।
Osho Quote
लोग कहते हैं कि प्यार अँधा है क्योंकि वह नहीं जानते कि प्यार क्या है। मैं तुम्हे कहता हूँ कि सिर्फ प्यार की आँखें है। प्यार के बिना सब कुछ अँधा है।
Osho Quote
किसी से किसी भी तरह की प्रतिस्पर्धा की आवश्यकता नहीं है। आप स्वयं में जैसे हैं एकदम सही हैं। खुद को स्वीकारिये।
Osho Quote
उस तरह मत चलिए जिस तरह डर आपको चलाये। उस तरह चलिए जिस तरह प्रेम आपको चलाये।
Osho Quote
जितने ध्यान पूर्वक काम किया जाए, काम उतना कुशल हो जाता है।
Osho Quote
मुर्ख दूसरों पर हँसते हैं। बुद्धि मत्ता खुद पर।
Osho Quote
पैरों के बिना चलो, पंखो के बिना उड़ो और मन के बिना सोचो।
Osho Quote
जीवन ठेहराव और गति के बीच का संतुलन है।
Osho Quote
दूसरे को दु:ख देना मेरे हाथ मे कहाँ है, जब तक दूसरा दुखी होने को तैयार ना हो।
Osho Quote
जब प्यार और नफरत दोनों ही ना हो तो हर चीज साफ़ और स्पष्ट हो जाती है।
Osho Quote
मोह के बिना दु:ख होता ही नहीं। जब भी दु:ख होता है, मोह से होता है।
Osho Quote
हम अनुकरण से जीते हैं। एक आदमी पेशाब करने चला जाए तो कई लोगों को ख्याल हो जाएगा की पेशाब करने जाना है। संक्रामक है। हम एक दूसरे के हिसाब से जी रहे हैं।
Osho Quote
अगर आप सच देखना चाहते हैं तो ना सहमती और ना असहमती में राय रखिये।
Osho Quote
जो मांगता है उसे मिलता नहीं और जो नहीं मांगता उसे बहुत मिल जाता है।
Osho Quote
कोई चुनाव मत करिए। जीवन को ऐसे अपनाइए जैसे वो अपनी समग्रता में है।
Osho Quote
उठ, तो ये जानते हुए उठ, की तू उठ रहा है। बैठ तो जानते हुए बैठ, की तू बैठ रहा है। तेरे भीतर कुछ भी ना हो पाए जो तेरे बिना जाने हो रहा है।
Osho Quote
यहाँ कोई भी आपका सपना पूरा करने के लिए नहीं है। हर कोई अपनी तकदीर और अपनी हक़ीकत बनाने में लगा है।
Osho Quote
शरीर की दो तरह की जरूरतें हैं, भरने की और निकालने की। जो चीज नयी है उसे भरो, जो चीज ज्यादा हो जाए उसे निकालो।
Osho Quote
कल कभी भी नहीं होता है। जब भी हाथ मे आता है, तो आता है आज, और उसको भी कल पर छोड़ देते हैं। हम जीते ही नहीं, स्थगित किये चले जाते हैं। कल जी लेंगे, परसों जी लेंगे।
Osho Quote
केवल वो लोग जो कुछ भी नहीं बनने के लिए तैयार हैं प्रेम कर सकते हैं।
Osho Quote
जो भी किया जा सकता है, उसी वक़्त किया जा सकता है। जिसे आप कल पर छोड़ रहे हैं, जान लें, आप करना नहीं चाहते हैं।
Osho Quote
मेरा संदेश सिद्धान्त नहीं है, दर्शन भी नहीं है। मेरा संदेश एक तरह की अल्कैमी है, रूपांतरण का एक विज्ञान।
Osho Quote
पेड़ों को देखो, पक्षियों को देखो, बादलों में देखो, सितारों को देखो, और अगर आपके पास आँखे है तो आप यह देखने में सक्षम होगे की पूरा अस्तित्व खुश है सब कुछ बस खुश है पेड़ बिना किसी कारण के खुश हैं। वे प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति बनने नहीं जा रहे हैं और वे अमीर बनने भी जा रहे हैं और ना ही कभी उनके पास बैंक बैलेंस होगा। फूलों को देखिये बिना किसी कारण के कितने खुश और अविश्वसनीय हैं।
Osho Quote
यीशु या बुद्ध या एक बोधिधर्म के पूरे प्रयास कुछ भी नहीं है परन्तु उसको कैसे मिटा दे जो समाज ने आपके लिए किया है।
Osho Quote
प्रेम तब निर्दोष होता है जब उसमें कोई वजह नहीं होती।
Osho Quote
अकेलापन सदा उदासी लाता है, एकांत आनंद लाता है।
Osho Quote
आंतरिक विज्ञान का सौंदर्य यह है कि जो भी मार्ग तलाश रहा है, तथा अपने भीतर प्रयोग कर रहा है, यह उसे अपने एकांत में ऐसा करने में सहायता करता है।
Osho Quote
दुनिया का सबसे बड़ा रोग क्या कहेंगे लोग। जिन्दगी में आप जो करना चाहते है वो जरूर कीजिये, ये मत सोचिये कि लोग क्या कहेंगे। क्योंकि लोग तो तब भी कुछ कहते है, जब आप कुछ नहीं करते।
Osho Quote
मैं ‘किसी से’ बेहतर करूं क्या फर्क पड़ता है। मैं किसी का बेहतर करूं बहुत फर्क पड़ता है।
Osho Quote
असली सवाल यह है की भीतर तुम क्या हो? अगर भीतर गलत हो, तो तुम जो भी करोगे, उससे गलत फलित होगा, अगर तुम भीतर सही हो, तो तुम जो भी करोगे, वह सही फलित होगा।
Osho Quote
मनुष्य खुद ईश्वर तक नहीं पहुंचता है, बल्कि जब वह तैयार होता है तो ईश्वर खुद उसके पास आ जाते है।
Osho Quote
बहुत सुन्दर शब्द जो एक मंदिर के दरवाजे पर लिखे थे- ठोकरे खाकर भी ना संभले तो मुसाफिर का नसीब, वरना पत्थरों ने तो अपना फर्ज निभा ही दिया था।
Osho Quote
संसार सुन्दर है क्योंकि इसे ईश्वर ने बनाया है। जो संसार को गंदा कहता है वह ईश्वर का निरस्कार कर रहा है।
Osho Quote
सारी शिक्षा व्यर्थ है, सारे उपदेश व्यर्थ है, अगर वे तुम्हें अपने भीतर डूबने की कला नहीं सीखाते।
Osho Quote
जिंदगी को अगर हमें जिंदा बनाना है, तो बहुत सी जिंदा समस्याएं खड़ी हो जाएंगी। अगर हमें जिंदगी को मुर्दा बनाना है, तो हो सकता है हम सारी समस्याओं को खत्म कर दें, लेकिन तब आदमी मरा-मरा जीता है।
Osho Quote
उत्सव मेरा धर्म है, प्रेम मेरा संदेश है, और मौन मेरा सत्य है।
Osho Quote
जीवन क्या है? कुछ नहीं, ठेहराव और गति के बीच का संतुलन।
Osho Quote
मैं तो दो ही शब्दों पर जोर देता हूँ- प्रेम और ध्यान क्योंकि मेरे लेखे अस्तित्व के मंदिर के दो ही विराट दरवाजे हैं। एक का नाम प्रेम, एक का नाम ध्यान चाहो तो प्रेम से प्रवेश कर जाओ, चाहो तो ध्यान से प्रवेश कर जाओ। शर्त एक ही है: अहंकार दोनों में छोड़ना होता है।
Osho Quote
जीवन को संगीतपूर्ण बनाओ, ताकि काव्य का जन्म हो सके, और फिर सौंदर्य ही सौंदर्य है, और सौंदर्य ही परमात्मा का स्वरूप है।
Osho Quote
धर्म का जन्म संतो से होता हैं और विनाश पंडितो से।
Osho Quote
यज्ञ हवन में फैंका गया घी, चावल, गेहूं, पागलपन है, विक्षिप्तता है, अपराध है। देश भूखा मरता है और हजारों मन अनाज, सैकड़ों पीपे घी प्रतिवर्ष बहाया जाता है। तुम पागल हो यह धर्म नहीं है।
Osho Quote
अगर तुम्हारे जीवन में जरा भी बुद्धि है, तो इस चुनौती को स्वीकार कर लेना कि बिना अपने को जाने अर्थी को उठने नहीं दोगे।
Osho Quote
जिस दिन तुम गुरू की आवाज सुनोगे, सारा संसार तुम्हे रोकेगा। लेकिन फिर रूकनाअसंभव है।
Osho Quote
जब आप हंस रहे होते हैं, तो ईश्वर की ईबादत कर रहे होते हैं, और जब आप किसी को हँसा रहे होते हैं तो ईश्वर आपके लिए ईबादत कर रहा होता है।
Osho Quote
कोई आदमी चाहे लाखों चीजें जान ले। वह पूरे जगत को जान ले। लेकिन अगर वह स्वयं को नहीं जानता है तो वह अज्ञानी है।
Osho Quote
जहां आपको लगता है कि कुछ निंदा हो रही है वहीं आपको रस आता है, रस आता है क्योंकि दूसरा आदमी छोटा किया जा रहा है और उसके छोटे होने से आपको अंदर से अनुभव होता है कि मैं बड़ा हूँ।
Osho Quote
तुमने पद, धन, यश, कीर्ति, प्रेम इन सबकी चेष्टाएं की, बस एक ध्यान के दीए को जलाने की चेष्टा नहीं की, वही काम आएगा। मृत्यु केवल उसी दीए को नहीं बुझा पाती। बुद्ध कहते हैं, ध्यान अमृत सूत्र है।
Osho Quote
शायद मुझे अब तक सबसे अधिक गलत समझा गया है कि लेकिन इसका मुझ पर कोई असर नहीं। कारण केवल इतना है कि मुझे सही समझे जाने की जिज्ञासा नहीं। यदि वे सही नहीं समझते तो यह उनकी समस्या है, यह मेरी समस्या नहीं है। यदि वे गलत समझते हैं तो यह मेरी नहीं, उनकी समस्या है, उनका दुख है। मैं अपनी नींद नहीं खराब करूंगा यदि लाखों लोग मुझे गलत समझ रहे हैं।
Osho Quote
दुख पर ध्यान दोगे तो हमेशा दुखी रहोगे। सुख पर ध्यान देना शुरू करो, दरअसल तुम जिस पर ध्यान देते हो वह चीज़ सक्रिय हो जाती है।
Osho Quote