
गर्मी से बचने के सरल उपाय- Summer Safety Tips
Summer Safety Tips- परिवर्तन प्रकृति का नियम है। कभी गर्मी तो कभी ठंड तो कभी बरसात का मौसम हमें देखने को मिलता है। जब मौसम की अति होती है तो यह हमें कई प्रकार से परेशान भी करती है और हम यही चाहते है की कितना जल्दी यह मौसम चला जाए। क्योंकि मौसम की अति इन्सानों के साथ-साथ पशु, पक्षियों को भी सहना पड़ता। लेकिन बात गर्मी के मौसम की हो तो घर से निकलना मुश्किल हो जाता है।
गर्मी के मौसम में अपने आप को सुरक्षित रख पाना और अपने स्वास्थ्य की देखभाल कर पाना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन हमें अगर गर्मी से बचने के उपाय पता हो तो काफी हद तक हमारी मदद हो सकती है।
गर्मी के दुष्प्रभाव
गर्मी के कारण शरीर का तापमान बहुत बढ़ जाता है जिसके कारण Dehydration, चक्कर आना, लू लगना, घबराहट होना, नकसीर आना, उल्टी-दस्त हो जाना और धूप के कारण त्वचा का जलना, घमौरिया आदि कई बीमारियाँ हो जाती है। गर्मी के कारण ज्यादा पसीना आने से शरीर का तापमान इतना बढ़ जाता है कि इसके कारण सिर दर्द, भूख कम लगना, बुखार आना, चक्कर आना जैसी समस्या हो जाती है, और प्राथमिक उपचार के अभाव में, गर्मी और लू लगने से मृत्यु भी जाती सकती है।
शरीर का तापमान बढ़ने से और लू लगने से, मस्तिष्क का एक केन्द्र जो कि तापमान को सामान्य बनाये रखता है, काम करना छोड देता है। लाल रक्त वाहिनिया टूट जाती है व कोशिकाओं मे जो पोटेशियम लवण होता है, वह रक्त संचार में आ जाता है, जिससे Heart की गति व शरीर के अन्य अवयव व अंग प्रभावित होकर लू व ताप-घात के रोगी को मृत्यु के मुंह मे धकेल देता है। पसीने के करण चेहरा तैलीय हो जाता है और चेहरे पर कील-मुंहासे हो जाती है, लेकिन अगर आप कील-मुंहासों से बचाव चाहते है तो पानी को ज्यादा पीना चाहिए।
गर्मी से बचाव के उपाय-
गर्मी से अनेक प्रकार की परेशानियों को सहना पड़ता है तो आईये जानते है गर्मी से बचने के उपाय।
- गर्मीयों में कभी भी धूप में नंगे पाँव नहीं चलना चाहिए। नगें पाँव चलने से पाँव में छाले पड़ सकते है।
- गर्मीयों में धूप में जाने से पहले कुछ समय पहले ही AC या Cooler वाले स्थान को छोड़ देना चाहिए जिससे आपके शरीर का तापमान समान्य हो जाए।
- गर्मीयों का सबसे ज्यादा असर हमारे शरीर के तापमान पर दिखाई देता है जिससे हमारे शरीर से अधिक पसीना निकलता है जिसका अनुपात बनाये रखने के लिए खूब पानी पीना चाहिए और तरल पेय पदार्थ का इस्तमाल करना चाहिए। एक मनुष्य को दिन में कम से कम 7 से 8 लिटर तो पानी अवश्य ही पीना चाहिए।
- गर्मीयों में रंगीन कपड़ो को न पहनकर हल्के और सफ़ेद रंगो के कपड़ो को पहनना चाहिए।
- गर्मीयों में ज्यादा तेल मसाले वालो भोजन से बचना चाहिए जो की सीधे हमारे पाचन क्रिया पर प्रभाव डालते है।
- गर्मीयों के मौसम में खीरा, तरबूज, खरबूजा, ककड़ी मौसमी फलों का प्रयोग अधिक करना चाहिए यह हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते है और साथ ही पेय प्रदार्थ में दूध, दही से बने लस्सी, छास, निम्बू, गन्ने के रस भी हमारे शरीर के लिए लाभदायक होते है इसलिए हमे गर्मीयों में इनका सेवन अधिक करना चाहिए।
- गर्मीयों के मौसम में अगर किसी कारण से घर से बाहर जाना हो तो जाने से पहले अपना सिर जरुर ढक लेना चाहिए।
गर्मीयों से बचने के घरेलु उपाय
गर्मी यों में कुछ छोटी, लेकिन बहुत ही महत्त्वपूर्ण बातों का ध्यान रखें तो गर्मी से बचकर, गर्मी का मजा ले सकते है।
- गर्मीयों में घमौरियां होना एक साधारण समस्या है, लेकिन अगर घमौरियां हो जाए तो नीम और तुलसी का पेस्ट बनाकर लगाना फायदेमंद होता है।
- गुलाब की पत्तियों को पानी में भिगोकर उस पानी से चेहरा धोने पर गर्मी के मौसम में त्वचा मुलायम बनी रहती है।
- योगा से भी गर्मी का असर कम किया जा सकता है। योग में सीत्कारी, शीतली तथा चन्द्र भेदन प्राणायाम एवं शवासन को करने से शरीर में शीतलता का संचार रहता है। (योगा किसी Expert की देख-रेख में ही करना चाहिए।)
- खरबूजा और तरबूज गर्मी यों में खाया जाने वाला सबसे बढ़िया फल है, इनमे पानी की मात्रा ज्यादा होती है जिससे शरीर को ठंडक मिलती है और गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती। खरबूजे में Minerals, Vitamins और Antioxidants होता है जो कैंसर की बिमारियों से हमें बचाये रखता है और किडनी की सफाई भी करता है।
- गर्मी में ठीक से खाना न पचने पर लौकी का रायता, लौकी का जूस और लौकी की सब्ज़ी का सेवन करना चाहिण्। इसके साथ ही उबला हुआ आलू, दही, खीरा खाना भी लाभदायक होता है।
- धुप से लड़ने के लिए प्याज, लहसुन एक बेहतर उपाय है।
- गर्मीयों में मच्छर बहुत अधिक उत्पन्न हो जाते है इसलिए रात में मच्छरदानी का उपयोग जरुर करना चाहिए।
गर्मीयों के दिनों में पुदीना, आम का रस, पन्ना, नीबू जीरा काला नमक का शर्बत भी बहुत लाभदायक होता है इसलिए हमे इन पेय पर्दाथो को जरुर पीना चाहिए और घर पर बनाकर पीने से इसकी शुद्धता में मिलावट की आशंका न के बराबर होती है।
Note: यह Article केवल Summer Safety Tips से सम्बंधित है यदि आपको गर्मी से किसी भी प्रकार की कोई परेशानी हो तो आप समय रहते चिकित्सक से सम्पर्क करे।
उम्मीद है Summer Safety Tips से सम्बंधित ये पोस्ट आपके लिए उपयोगी व ज्ञानवर्धक रही होगी। यदि आपको ये पोस्ट अच्छा लगा हो, तो अपने मित्रों के साथ Share कीजिए, Like कीजिए और कमेंट कीजिए।
Join the Discussion!