
Successful Entrepreneurs in India- कल्पना सरोज
Successful Entrepreneurs in India – सन् 2013 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित और समाजसेवा और उद्यमिता के लिए कल्पना सराेज को राजीव गांधी रत्न के साथ ही विदेशों में भी अनेको पुरस्कारो से सम्मानित किया गया है।
कल्पना सरोज की शुरूआती जिंदगी बहुत संघर्षशील रही है, लेकिन कल्पना सरोज की मेहनत के कारण ही आज Kamani Tubes करोड़ों का Turnover दे रही है।
कल्पना सरोज Kamani Tubes, Spring Steels, KS Creations, Kalpana Saroj Builder Davlprs, Kalpana Saroj Associates जैसे दर्जनों Companies की Missus है। किसी भी प्रकार से Banking Background ना होने के बाद भी Government ने उन्हें भारतीय महिला बैंक के Board of Directors में शामिल किया।
Kalpana Saroj’s Life Introduction- कल्पना सरोज का जन्म सन् 1961 में महाराष्ट्र के विदर्भ के एक दलित परिवार के घर हुआ था, जहाँ लड़कीयों को जहर की पुडि़या कहा जाता है।
मामा के कहने पर 12 वर्ष की अल्प आयु में उनसे 10 वर्ष बड़े व्यक्ति के साथ उनका विवाह कर दिया गया। विवाह के बाद कल्पना सरोज अपने ससुराल Mumbai आ गई।
Married Life- कल्पना सरोज का वैवाहिक जीवन Happiness नही रहा ससुराल का गृहकार्य करने के बाद भी रोज कल्पना सरोज की पिटाई होती। कभी पति के हाथ से तो कभी ससुराल वालो के हाथों। शरीर के साथ ही मन भी जख्मी हो चुका था, जीने की कोई चाहत नही थी। एक दिन वे अपने पिता के साथ वापस अपने गाँव आ गई, लेकिन गाँव और घर के तानो ने इतना कमजोर कर दिया कि एक दिन उन्होने एक साथ तीन बाेतल Insecticide पीकर जान देने की कोशिश की लेकिन उनकी बुआ ने उन्हे बचा लिया।
Again in Mumbai- जब कल्पना सरोज 16 वर्ष की हुई तो एक बार फिर से अपने एक रिस्तेदार के साथ वापस Mumbai लौट आई। कल्पना सरोज को सिलाई आती थी इस कारण यहाँ एक Garment Company में Job करने लगी। यही हुनर उनका सबसे मजबूत हथियार बना। इस Job में कल्पना सरोज को एक दिन के 2 रुपए मजदूरी मिलती थी। कल्पना सरोज ने अपने घर पर Personally Blouse Sew शुरू किया। उस समय एक Blouse Sew के 10 रूपए लिया करती।
Sister’s Death- पैसों की कमी की वजह से उनकी बहत का ठीक से ईलाज न हो पाया और उनकी मौत हो गई। इस बात से कल्पना सरोज को बहुत द:ख् हुआ और सोच लिया कि पैसा बहुत जरूरी है। कल्पना सरोज दिन में कई-कई घंटे काम करने लगी और इस काम से उन्होन रूपए जुटाए और अपने परिवार की मदद करने लगी।
Government Loan- Government की तरफ से दलितों को मिलने वाले 50,000 रूपए का Loan लिया। इस Loan से एक Sewing Machine और कुछ जरूरी समान लेकर एक Boutique Shop खोली। रात-दिन की मेहनत से कल्पना सरोज का Boutique Shop Promotion करने लगा। कल्पना सरोज अपने घर पर भी रूपए भेजने लगी और जो रूपए बच जाते उसे वे Collect करने लगी।
Collect किए गए रूपयों से कल्पना सरोज ने एक Furniture Store भी शुरू किया और साथ ही धीरे-धीरे उन्होने Beauty Parlor भी चालू कर दिया तथा अपने साथ रहने वाली लड़कियों को भी काम सिखाया।
Marriage Again- कल्पना सरोज ने कुछ समय बाद फिर से शादी की, लेकिन पति के बीमारी रहने की वजह से उनका निधन हो गया, और कल्पना ने अपने दो बच्चों के साथ वापस से अपना काम शुरू किया।
The Acquisition, Kamani Tubes- कल्पना सरोज की मेहनत और संघर्ष से उन्हें Mumbai में पहचान मिली और पहचान के कारण 17 सालों से बन्द पड़ी Tubes Company को शुरू करवाने में मदद की। यह Company अनेक विवोदों के चलते 1988 से बन्द पड़ी थी। कल्पना सरोज को Tubes बनाने के बारे कोई भी जानकारी नहीं थी, और न ही Management आता था, लेकिन Workers के सहयोग से एक दिवालिया Company को सफल Company Kamani Tubes बना दिया, 2 रूपए कमाने वाली कल्पना सरोज ने 500 करोड़ का Business खड़ा कर दिया।
******
कल्पना सरोज की इस छोटी सी जीवनी से हमें यही सीख मिलती है कि परिस्थितियॉं हमेंशा से लोगों की परीक्षा लेती आई है, लेकिन जिन लोगों के जीवन में अत्यधिक संर्घष होता है, अक्सर वे लोग ही सचमुच महान बनकर उभरते हैं। इसलिए परिस्थितियॉं चाहे जैसी भी हो, अपनी मन:स्थिति सही रखें तो आप निश्चित ही उन परिस्थितियों से पार पा लेंगे और ज्यादा अच्छे व सफल व्यक्ति बनकर उभरेंगे क्योंकि सोने को कसौटी पर जितना ज्यादा कसा जाता है, सोने में उतना ही ज्यादा निखार आ जाता है।
इसलिए परिस्थितियों से हार मत मानिए। एक कोशिश और कीजिए। हो सकता है आप भी करोड़ों की कम्पनी के मालिक बन जाएं। क्योंकि Successful लोगों के लिए कोई भी Failure, Last नहीं Second Last होता है।
Join the Discussion!