Story Of Akbar And Birbal in Hindi- एक दिन बादशाह अकबर अपने दरबार में अपने सहयोगीयों के साथ बैठे थे। राज दरबार लगे काफी समय बित चुका था,लेकिन मिया खुसरू अभी तक राजदरबार में उपस्थित नहीं हुए थे। काफी देर बाद, अचानक मिया खुसरू आए।
बादशाह अकबर ने मिंया खुसरू से पूछा- आपका राज दरबार में देर से आने का कारण क्या है? बताओ नही तो यह राज दरबार की तोहीन समझी जाएगी और इस कारण आप पर जुर्माना लगाया जाएगा।
मिया खुसरू ने कहा- बादशाह मैं राज दरबार के लिए निकला ही था कि रास्ते में एक बहरूपिया मिल गया जिसने मुझसे एक सवाल पूछ लिया, जिसका जवाब मैं न दे सका।
बादशाह अकबर ने कहा- सवाल…कैसा सवाल?
बादशाह उस बहरूपिया ने मुझसे सवाल किया कि- हूर , परी और चुड़ैल में क्या अन्तर है? बताओ नही तो आपको सो मोहरे देनी पड़ेगी।
बादशाह अकबर, मैने काफी समय तक उसके सवाल का जवाब सोचा लेकिन उसका जवाब नहीं दे सका। इसी कारण से मुझे आने में देर हो गई और मुझे सो मोहने भी देनी पड़ी।
बादशाह अकबर ने भी कुछ देर सोचने के बाद बीरबल से पुछा बताओ बीरबल- हूर, परी और चुड़ैल में क्या अन्तर है?
बीरबल ने कहा- महाराज इस सवाल का जवाब मैं आपको कल बताउंगा।
बीरबल दूसरे दिन राजदरबार आए और अपने साथ एक वेभीचारणी स्त्री और अपनी स्त्री को लेकर दरबार में पहुंचे। राज दरबार लगा हुआ था। बीरबल ने कहा- बदशाह मैं आपके सवाल का जवाब लेकर आया हूं, बस इसमें एक कमी है।
बादशाह अकबर ने कहा- क्या कमी है, बताओ?
बीरबल ने कहा- महाराज आप अपनी बेगम साहिबा को भी बुलवा लिजीए।
बादशाह अकबर ने अपनी बेगम साहिबा को बुला लिया।
बीरबल ने कहा- बादशाह आपके सवालो के जवाब यह रहे।
बादशाह ने बहुत ही आर्श्चय से पुछा कहां…… कहां है………जवाब?
बीरबल ने कहा- महाराज यह वेभीचारणी स्त्री है, जो कि हूर है, मतलब जन्नत में मिलने वाली सुंदरी।
दूसरी मेरी पत्नि है, जो सबसे सुंदर है और सर्व सुलभ गुणो से सम्पन है, न कभी गहनों के लिए झगडती है और न किसी बात के लिए मचलती है इसीलिए यह परी है।
तीसरी है, आपकी बेगम साहिबा इनके बारे तो क्या कहने, यह तो खुद आपको ही मालुम होगा। बेगम साहिबा की इच्छा पूरी करते करते आपका दिन का खाना और रात की नींद हराम हो जाती है। यह सुन बेगम साहिबा को बड़ा ही क्रोध आया पर मन कसाैट कर बेगम साहिबा बैठी रह गई। बीरबल का उत्तर को सुन कर बादशाह बड़े ही खुश हुए और मिया खुसरू से कहा, मिया खुसरू यह रहे उस बहरूपिये के सवालों के जबाव।
उम्मीद है आपको यह कहानी अच्छी लगी होगी। यदि आपको ये पोस्ट अच्छा लगा हो, तो अपने मित्रों के साथ Share कीजिए, Like कीजिए और Comment कीजिए।
Join the Discussion!