
1 अप्रैल के 21 रोचक तथ्य- Interesting facts About 1st April
Interesting facts About 1st April- 1 अप्रैल के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। इस दिन अप्रैल फूल बनाने की कई लोग अपने-अपने तरीकों से Planning भी कर चुके हैं और कर रहे हैं। हर बार फूल बनाने के पीछे मकसद यही होता है कि लोगों के चेहरे पर मुस्कान आए।1 अप्रैल के रोचक तथ्य।
- 1 अप्रैल 2004 में Google ने Gmail की शुरूआत कि थी।
- Apple Company की स्थापना अप्रैल फूल (मूर्ख दिवस) के दिन 1976 में हुई थी।
- अप्रैल फूल एक जासूस एवं Double Agent का Ccode Name जिसने कथित तौर पर इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के पतन में अहम भूमिका निभाई थी।
Interesting facts About 1st April
- London में कई लोगों को ‘वॉशिंग द लायंस‘ यानी शेर की धुलाई देखने के लिए 1 अप्रैल 1698 को धोखे से Tower Of London ले जाया गया था, जबकि वहाँ ऐसा किसी भी तरह का आयोजन नहीं रखा गया था। यह केवल लोगों के साथ मजाक किया गया था।
- यूरोपीय देशों में पुराने समय में 1 अप्रैल के दिन हर मालिक नौकर की भूमिका अदा करता और नौकर मालिक का बनकर हुक्म चलाता था।
- 2003 में दो प्रतिद्वंदी Companies के विलय को एक मजाक समझा गया। Kingdom Hearts और Final Fantasy जैसे गेम बनाने वाली Company स्क्वेयर और टॉम्ब रेडर और राइवन जैसे वर्जन्स देने वाली Company एनिक्स का विलय 1 अप्रैल 2003 में ही हुआ था।
Interesting facts About 1st April
- France के नारमेडी शहर मे 1 अप्रैल को एक जुलूस निकाला जाता था, इस जुलूस में एक Horse Carriage में शहर के सबसे मोटे आदमी को बैठाकर सारे शहर में घुमाया जाता ताकि उसे देखते ही लोग खिल खिलाकर हंस पड़े और फिर नाचते गाने लगे।
- 1 अप्रैल, 2007 को कंपनी ने अपने New York City Office में चेतावनी दी थी कि बिल्डिंग में अजगर घूम रहा है। कर्मचारियों को लगा कि यह मजाक है। यह वाकई शरारत की तरह लगता है लेकिन यह सच था।
- केवल Denmark में अप्रैल फूल डे नहीं मनाया जाता हैं। वहाँ 1 मई को ‘माज-काट‘ नामक एक उत्सव मनाया जाता हैं जो कि अप्रैल फूल्स डे के समान होता है।
Interesting facts About 1st April
- मीडिया में जब 1 अप्रैल, 1947 को ग्रीस के किंग जॉर्ज ढ्ढढ्ढ की मौत की खबर आई तो लोगों ने इस खबर को मजाक समझा, लेकिन यह सच था।
- मूर्ख दिवस की शुरूआत ब्रिटिश लेखक चॉसर की किताब ‘द कैंटरबरी टेल्स‘ में England के राजा रिचर्ड द्वितीय और Bohemia की रानी एनी की सगाई की तारीख 32 मार्च, 1381 को होने की बात की हैं। लोगो ने इसे सच मान लिया था। तब से ही 1 अप्रैल को मूर्ख दिवस मनाया जाता है।
- 31 मार्च 1946 को अमेरिकी अधिकारियों ने हवाई और एलुइतन द्वीप को लेकर सुनामी की चेतावनी दी थी जिसे लोगों ने गंभीरता से नहीं लिया, क्योकि उस दिन 1 अप्रैल था और उसी दिन एलुइतन द्वीप पर आये भूकंप और सुनामी ने हवाई और अलाकासा में 165 लोगों की जान ले ली थी। इस सुनामी को हवाई में ‘अप्रैल फूल डे सुनामी’ के रूप में जाना गया।
Interesting facts About 1st April
- भारत में प्राचीन काल में ‘सुरान भवन’ नामक मुर्खोत्सव प्रतिवर्ष काशी, राजगीर और श्रावस्ती में धूमधाम से मनाया जाता था।
- ‘सुरान भवन’ नामक मुर्खोत्सव पूरे एक सप्ताह चलता तक चलता था। इस उत्सव का विवरण जातक ग्रंथों से मिलता है।
- बनारस में आज भी वरनाप्याला नामक महोत्सव हर साल मनाया जाता है, जिसमें स्त्री-पुरुष एकत्र होकर सुरापान करके आनंद मनाते हैं।
Interesting facts About 1st April
- 1 अप्रैल 1860 में London के हजारों लोगों को Post Card द्वारा एक सूचना पहुंची कि 1 अप्रैल की शाम को टॉवर ऑफ लंदन में सफेद गधों के स्नान का कार्यक्रम होगा। देखने के लिए आप आमंत्रित हैं। कृपया साथ में कार्ड अवश्य लाएं। 1 अप्रैल 1860 में टॉवर ऑफ लंदन में आम जनता का प्रवेश वर्जित था। शाम होते टावर के आसपास हजारों लोगों की भीड़ जमा होने लगी और अंदर प्रवेश के लिए धक्का-मुक्की होने लगा लगी। तब लोगों को पता चला कि उन्हें मूर्ख बनाया गया है।
- चीन में ‘डींग दिवस‘ मनाया जाता था। इस दिन चीनी लोग लंबी-लंबी डींगे मारते थे।
- अमेरिका की कौतुक समिति नामक संस्था ने 1945 में अप्रैल के पहले सप्ताह को राष्ट्रीय हास्य सप्ताह मनाने का निर्णय लिया था।
Interesting facts About 1st April
- 1 अप्रैल 1960 में अप्रैल के पहले सप्ताह को अमेरिका के पब्लिसिटी स्टंट के रूप में जोरदार ढंग से मनाया गया।
- थाईलैंड जिसे प्राचीन काल में स्याम कहा जाता था। यहाँ कुलसिका का नामक मूर्खों का मेला प्रत्येक वर्ष आयोजित होता था, जिसमें फिनीशिया, पार्थिया, इस्राइल, लीबिया, आदि देशों के लोग भाग लेते थे।
- थाईलैंड में 1 अप्रैल को एडोनिस देवता की मृत्यु एवं उसके पुनर्जन्म के उपलक्ष में एक महोत्सव होता था। उत्सव का प्रथम दौर देवता की मृत्यु के रूप में होता था। इस समय बहुत सी स्त्रियां विलाप करती हुई अपना मुंडन तक करवा लेती थीं। पुरुष रोते गाते एक दूसरे पर चप्पल चलाने लगते थे। फिर देवता का पुनर्जन्म होता था। देवता की नंगी मूर्ति का जुलूस लेकर हल्ला मचाते लोग घूमते थे।
Interesting facts About 1st April
achha likha aapne