
कैसे रोके किडनी की बीमारी को?- How To Prevent Kidney Disease
How To Prevent Kidney Disease- Kidney शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो शरीर से जहरीले पदार्थों को छानकर मूत्र मार्ग से निकालने में मदद करता है, लेकिन अव्यवस्थित जीवनशैली, ज्यादा दवाईयों के सेवन के कारण किडनी पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। Kidney की खराबी की सबसे भयावक बात यह हैं कि इसका पता अंतिम अवस्था में चलता हैं।
विषेज्ञयों का मानना हैं कि 30 वर्ष की आयु के बाद Kidney की कार्यक्षमता हर 10 वर्ष में 10% कम हो जाती हैं।
कैसे बचा जा सकता हैं Kidney के रोगों से आईए जानते हैं?
- नमक- नमक में अधिक सोडियाम होता हैं, जिससे BP बढ़ने का जोखिम रहता हैं और सोडियम के ज्यादा सेवन से Kidney Stones का खतरा रहता हैं।
- पानी- भरपूर पानी पीने से शरीर के दूषित जहरीले पदार्थ को शरीर के बाहार निकालने में मदद मिलती थी। इसलिए दिन में 3 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए।
- रोग- अगर किसी प्रकार का रोग नियंत्रीत न रहे तो किडनी खराब होने का खतरा बड़ जाता हैं, इसलिए Diabetes, High Blood Pressure या Heart Disease हो तो समय पर डॉक्टरी सलाह से दवा लेते रहे।
- मूत्र- मूत्र लगने पर उस तुरन्त कर लेने से किडनी पर जौर नहीं पड़ता हैं। मूत्र की थैली में 150 ML मूत्र एकत्रित होने पर ही मूत्र लगता हैं और मूत्र न करने पर किडनी पर इसका असर पड़ता हैं।
- आहार- सही खानपान से BP की समस्या पर काबू पाया जा सकता है। और BP की समस्या पर काबू पाकर आप किडनी को स्वस्थ रख सकते है। बाजार में मिलने वाले खाद्य में Chemical होता हैं इसलिए बाजार में मिलने वाले खाद्य का इस्तमाल नहीं करना चाहिए। सहीं आहार लेने से शरीर को Protein, और Vitamin मिल जाता हैं जिससे हमारे शरीर की आवश्यकता पूरी हो जाती हैं।
- नशा-किसी भी तरह का नशा करने से रक्त नलिकाओं में रक्त का बहाव धीमा पड़ जाता है और किडनी में रक्त कम जाने से उसकी कार्यक्षमता घट जाती है। इसलिए धूम्रपान और तंबाकू का सेवन ना करें। तंबाकु या शराब के सेवन से किडनी के खराब होने की सम्भावना अधिक बढ़ जाती हैं।
- मोटापा- किडनी को स्वस्थ रखने के लिए वजन को नियंत्रित करना भी बहुत जरूरी होता है। अगर वजन सामान्य से ज्यादा हैं तो किडनी पर इसका ज्यादा जौर पड़ता हैं जिससे किडनी के खराब होने का खतरा बना रहता हैं।
- व्यायाम-व्यायाम या योगा किडनी रोगों को नियंत्रित करने में कारगर तरीका साबित होता है। साथ ही योग आपकी किडनी को स्वस्थ और निरोग बनाता है। किडनी से जुड़े रोगों को दूर करने के लिए हर रोज योग की आदत डालें। इससे हमारे शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत मिलती हैं।
- दवाईयों का सेवन- दर्द निवारक दवा या किसी भी प्रकार की दवाईयों का प्रयोग बिना डॉक्टरी सलाह के नहीं करना चाहिए, क्योंकि दवाईयों का सीधा असर हमारी किडनी पर ही पड़ता हैं।
- स्वास्थ्य परिक्षण-परिवार में किसी को भी Cancer, Diabetes, Kidney Disease का इतिहास हो तो 30 वर्ष की आयु के बाद प्रत्येक वर्ष स्वास्थ्य जांच करवाना चाहिए। Diabetes से पीड़ित व्यक्ति को अपने शुगर को नियंत्रण में रखना चाहिए, क्योंकि Diabetes से किडनी पर असर पड़ने लगता है।
- जूस- जूस पीने से किडनी स्वस्थ रहती हैं, जैसे सब्जीयों का जूस हो या किसी फल का जूस। Cold Dring या Caffeine युक्त पेय जैसे चाय काफी पीने से किडनी को नुकसान होता हैं।
- मुनक्का का पानी- रात को एक मिट्टी के बर्तन में कुछ मुनक्के भीगों दे और सुबह उसका पानी छान कर पी लेने से भी किडनी को बहुत फायदा होता हैं।
- सेब का सिरका- सेब के सिरके में कई प्रकार के एंटीबैक्टीरियल तत्व होते है, जो किडनी को Bacterial Infection से बचाते हैं और शरीर के जहरीले पदार्थो को बाहर निकालने में मदद करते है, साथ ही Kidney Stone को बाहर निकालने में भी मदद करते हैं। किडनी को सुरक्षित रखना हैं तो खाने के बाद रोज मूत्र त्याग की आदद रखे, इससे किडनी के साथ ही गठिया और कमर से जुड़े रोगों से निजात मिलती हैं।
उम्मीद है Kidney से सम्बंधित ये पोस्ट आपके लिए उपयोगी व ज्ञानवर्धक रहा होगा। यदि आपको ये पोस्ट अच्छा लगा हो, तो अपने मित्रों के साथ Share कीजिए, Like कीजिए और Comment कीजिए।
******
Join the Discussion!