एक बार लगभग 10-12 साल की उम्र का एक छोटा सा लड़का एक Restaurant में पहुँचा और एक टेबल पर जाकर बैठ गया। एक Waiter उसके पास आकर उससे पूछा- “आप क्या लेंगे Sir!“
लड़के ने Waiter से पूछा “एक Sandwich के कितने रूपये होंगे?“
“100 रूपये।” Waiter ने जवाब दिया।
उस छोटे लड़के ने अपना पर्स निकाला और Waiter से थोड़ा छिपाते हुए कुल पैसे गिनने लगा। शायद उसके पास पैसे कुछ कम थे इसलिए उसने Waiter से फिर से पूछा कि “क्या इससे थोड़ा सस्ता Sandwich नहीं है?”
Waiter को लगा कि लड़के के पास कोई ज्यादा पैसे नहीं है। इसलिए उसने थोडा कठोर तरीके से लापरवाही भरे अंदाज में कहा “है Sir! हमारे पास 80 रूपये वाला Sandwich भी है।“
लड़के ने Waiter से कहा “ठीक है। आप मेरे लिए 80 रूपये वाला Sandwich ही ले आईये।“
Waiter ने Sandwich और उसका Bill दोनों, लाकर उस लड़के के टेबल पर Serve कर दिया। लड़के ने Sandwich खाया और Cashier को Payment करके चला गया।
कुछ देर के बाद वही Waiter उसी टेबल को साफ करने के लिए आया, तो उसने उस टेबल पर एक Slip और 20 रूपये का नोट रखा हुआ देखा। Waiter ने जब उस Slip को पढ़ा तो उस Slip पर लिखा हुआ था कि “Sir, यह आपकी Tip है।“
******
अक्सर हमारे जीवन में भी ऐसी घटनाऐं होती हैं क्योंकि हम किसी के बारे में जैसा सोंच रहे होते हैं, वास्तव में वैसा होता नहीं है। इस छोटी सी कहानी में Waiter को जब ये लगा कि लड़के के पास ज्यादा पैसे नहीं है, तो उसके बाद करने का अन्दाज ही बदल गया, क्योंकि उसे लगा कि उसे लड़के से कोई Tip मिलने वाली नहीं है, जबकि लड़का वास्तव में इसीलिए थोड़ा सस्ता Sandwich चाहता था, ताकि वो Waiter को कुछ Tip दे सके।
इसलिए कभी भी किसी भी व्यक्ति के बारे में पहले से कोई राय मत बनाईए। अक्सर हमारे द्वारा बनाई गई राय गलत ही साबित होती है।
life is always say that to do for someone or something ”thats life””
bhoat hi achi story hai .. positive