एक समय की बात है, राजा जनक अपने राज्य की प्रजा का हाल जानने के लिए अपने राज्य के दोरे पर निकले। घुमते हुए राजा जनक एक गांव में पहुचे वहां वे एक नादान बच्चे को गोद में उठाने के लिए निचे झुके तो उनके कुर्ते का एक बटन टूट कर गिर गया। राजा जनक ने अपने सेना नायक से कहा, ‘’ सेना नायक मेरे कुर्ते का बटन टूट गया है आप पता कीजिए कि इस गांव में कोई दर्जी है क्या?’’
सेना नायक से कहा, महाराज इस गांव में केवल रामदीन नाम का एक ही दर्जी है। वह आपके कुर्ते में बटन लगा देगा। राजा जनक ने रामदीन को बुलवाया और अपने कुर्ते में बटन लगाने को कहा।
रामदीन ने बटन लिया और सुई-धागे की सहायता से राजा जनके के कुर्ते का बटन लगा दिया।
IPL के 41 मजेदार और रोचक तथ्य- Indian Premier League Interesting Facts
राजा जनक ने रामदीन दर्जी से पूछा कि कितना मेहनताना चाहिए इस कार्य के लिए। रामदीन ने सोचा चुंकि टूटा हुआ बटन राजा के पास ही था। मेंने तो केवल धागे और सुई का इस्तमाल किया है, तो महाराज से केवल दो रूपए ही मांग लेता हूं।
लेकिन रामदीन दर्जी मन में विचार करने लगा कि कहीं महाराज को यह न लगे कि केवल बटन लगाने के दो रूपए मांग रहा है, तो यह मेरी प्रजा को कितना लुटता होगा। यही विचार करके उसने भगवान का नाम लिए और राजा जनक से बोला।
भारत का मित्र राष्ट्र, इजराइल के बारे में 60 महत्वपूर्ण रोचक तथ्य- Interesting Fact
महाराज आपको जो उचित लगे वह मेहनताना दे दीजिए।
राजा जनक ने अपने सेना नायक को आदेश दिया कि इस रामदीन दर्जी को पड़ोस का एक गांव मेहनताने के रूप दे दिया जाए। रामदीन को पूरा गांव मेहनताने के रूप में मिलने पर बहुत खुशी हुइ और रामदीन ने महाराज जनक का धन्यवाद दिया। ,
विश्व की सबसे बड़ी स्वाथ्या बीमा योजना ABY- Ayushman Bharat Scheme Details
नोट:- जब हम सब कुछ भगवान के भरोसे छोड देते हैं, तो वह अपने अनुसार हमें देता है। जब हम भगवान से मांगते है तो कम मांगते है। शायद भगवना हमें उससे भी ज्यादा देना चाहता हो। इसलिए कहा गया है भगवान अपने हिसाब से देने दो !
होली के 35 महत्वपूर्ण रोचक तथ्य- Interesting Facts About Holi