हमारी पृथ्वी बहुत ही खूबसूरत होने के साथ ही बहुत ही ज्यादा विचित्र, रहस्यमी और चमत्कारी भी है। आज हम आपको केवल हमारी दुनिया के विचित्र और अजीबो-गरीब पेड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं। यह पेड़ अपनी बनावट और खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है, जिन्हे देखने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं। तो आइए जानते हैं दुनिया के ऐसे ही कुछ अजीबो-गरीब पेड़ों के बारे में, जिनके बारे में पढ़ कर आप भी हैरान हो जाएंगे।
“हमारी दुनिया में एक ऐसा भी पेड़ है, जिसमें महिलाओं के आकार जैसे फल आते हैं। शायद आपको इस बात पर यकीन न हो, लेकिन यह सच है। थाईलैंड में एक ऐसा ही अजीब पेड़ है, जिसमें महिलाओं के शरीर जैसे फल उगते हैं। बौद्ध पौराणिक कथाओं में इस पेड़ को नैरिफन के पेड़ के नाम से जाना है।”
दुनिया के विचित्र और रोचक 21 भौजनालय- World’s Peculiar, Interesting Restaurant
ऑस्ट्रेलिया– इस देश में एक ऐसा पेड़ है जो पूरी तरह से इंद्रधनुष के रंगों की तरह दिखाई देता है। इस पेड़ का नाम रेनबो यूकेलिप्टस है। इस पेड़ की खूबसूरती देखकर हर कोई दंग रह जाता है।
अफ्रीका, बाओबाब ट्री- बाओबाब वृक्ष बहुत ही मजबूत वृक्ष होता है। इसे हिन्दी में गोरक्षी कहते हैं। 30 मीटर ऊंचे और लगभग 11 मीटर चौड़े इस वृक्ष को देखना बहुत ही अद्भुत है। आप इसे देखेंगे तो दंग रह जाएंगे।
बाओबाब वृक्ष की सबसे पहली पहचान है इसकों देखने पर ऐसा लगता है कि पेड़ की जड़े ऊपर और तना नीचे है। इस पेड़ पर साल के 6 माह पत्ते लगे रहते हैं और बाकी छह माह यह पेड़ एक ठूंठ की भांति दिखाई देता है।
IPL के 41 मजेदार और रोचक तथ्य- Indian Premier League Interesting Facts
भारत, रहस्यमयी बरगद का पेड़- आंध्रप्रदेश के नालगोंडा में स्थित यह चमत्कारी बरगद काफी प्रसिद्ध है। इस पेड़ की सबसे खास बात यह है कि इसके ऊपर प्राकृतिक तरीके से जंगली जानवरों की आकृतियां बनी हुई। जिस प्रकार से यह आकृतियां बनी है, उस तरह से इसे कोई बना नहीं सकता। इसकी जड़े, लताएं और तना सभी आकृतियों में ढली हुई है। यह मान भी लें कि यह आकृतियां किसी ने बनाई है तो निश्चित है अद्भुत कलाकार था वह जिसने यह शानदार कार्य किया।
कैरोलिना, Axel Erlandson’s Circus Trees- वैसे इस वृक्ष का आकार प्राकृतिक नहीं है। इसकी प्रसिद्धि का कारण यह है कि इसे बहुत ही सुंदर तरीके से आकार दिया गया है और जिसने इस पेड़ को यह सुन्दर आकर दिया है उनका नाम है क्सेल एर्लेंद्सन था। इसीलिए इसे उनके नाम पर क्सेल एर्लेंद्सन सर्कस ट्री कहते हैं।
Silk Cotton Trees of Ta Prohm, Cambodia- कंबोडिया के अंगारकोट में स्थित इस वृक्ष को देखने के लिए पूरी दुनिया से लोग आते हैं। अंगारकोट में विश्व प्रसिद्ध हिन्दू मंदिर है, यहां का जंगली क्षेत्र सिल्क कॉटन के वृक्षों के लिए भी प्रसिद्ध है।
भारत का मित्र राष्ट्र, इजराइल के बारे में 60 महत्वपूर्ण रोचक तथ्य- Interesting Fact
यहां का ‘ता फ्रोम बौद्ध मंदिर‘ 12वीं शताब्दी में बनाया गया था, लेकिन अब तो यह खंडहर में बदल चुका है। सैकड़ों साल पुराने मंदिर और इन पेड़ों को विश्व धरोहर घोषित कर दिया गया है। यहां के विशालकाय मंदिरों को इन वृक्षों ने ढंक कर रखा है। मंदिर और वृक्ष का यह अद्भुत मिलन देखना किसी आश्चर्य से कम नहीं।
फ्रांस का चैपल ट्री : फ्रांस का अलोउविले-बैलेफॉसे गांव ‘शैने चैपेले‘ के लिए मशहूर है। इसका मतलब होता है ओक के पेड़ में बना चैपल। इसे चैपल-ओक ऑफ एलोउविले- बेलेफोउस भी कहा जाता है।
माना जाता है कि यह पेड़ लगभग 1000 हजार वर्ष से भी ज्यादा पुराना है। कहा जाता है कि 17वीं शताब्दी के अंत में इस पेड़ पर एक बार बिजली गिरी और ठीक इसके अंदर घुस गई और इसमें आग लग गई, फिर भी यह पेड़ पूरी तरह से सुरक्षित खड़ा है। वर्ष 1669 में जब यह 500 साल वर्ष पुराना था, तब एब्बोट डु डेट्रोइट और फादर डु सेरसेआउ ने इसे चैपल (छोटा गिरजाघर) बनाना तय किया था। अब यह स्थान वर्जिन मेरी की आत्मा को श्रृद्धांजलि देने के लिए एक तीर्थस्थल बन गया है।
विश्व की सबसे बड़ी स्वाथ्या बीमा योजना ABY- Ayushman Bharat Scheme Details
ड्रैगन ट्री, कैनरी द्वीप : ड्रैगन वृक्ष को जीवित जीवाश्म इसीलिए माना जाता है, क्योंकि जब इसे काटा जाता है तो इसमें से खून की तरह लाल रंग का रस निकलता है। इस वृक्ष का आधार चौड़ा, मध्य भाग संकरा और ऊपर का भाग किसी छतरी की तरह तना हुआ है। इसी कारण यह भाग ऐसा लगता है कि सैंकड़ों पेड़ उगकर एक साथ बंध गए हो।
अफ्रीका के उत्तरी पश्चिमी तट पर कैनरी आयलैंड स्थित है, इस पेड़ को देखने के लिए पूरी दुनिया से लोग आते हैं। लेकिन इसे ड्रैगन ट्री क्यों कहा जाता है यह आज तक एक रहस्य ही बना हुआ है।
पोलैंड में चीड़ के पेड़- पोलैंड में ग्रेफाइनो के जंगल में 400 चीड़ के ऐसे वृक्ष हैं जो अपनी अद्भुत आकृति के लिए प्रसिद्ध हैं। इस जंगल को क्रूक्ड फॉरेस्ट कहते हैं।
होली के 35 महत्वपूर्ण रोचक तथ्य- Interesting Facts About Holi
इस फॉरेस्ट में पाइन के वृक्षों को 1930 में लगाया गया था। पेडों की घुमावदार आकृति मनुष्य द्वारा बनाई गई है, लेकिन यह घुमावदार आकृति आखिर किस उद्देश्य से दी गई थी इस बारे में कोई नहीं जानता। हालांकि इस जंगल के इन वृक्षों को दुनिया के विचित्र वृक्षों में शामिल किया गया है। लेकिन कई लोगों का मानना है कि इन पेड़ों को ऐसा आकार इसलिए दिया गया है ताकि इन्हें फर्नीचर, हल और नाव बनाने के काम में लिया जा सके।
Bizarre Tree- जंगलों के बीच-बीच बने इस पेड़ को देखकर तो आपको यकीन ही नहीं होगा की यह असली है। प्राकृति वंडर्स की लिस्ट में शामिल इस पेड़ की आकृती किसी बुजुर्ग की तरह लगती है।
Bottle Tree- यह पेड़ नामीबिया में है और यह पूरी दुनिया का सबसे घातक पेड़ है। इसका प्रमुख कारण यह है कि इस पेड़ से निकलने वाला दूधिया रस बहुत ही जहरीला होता है। पुर्व काल में शिकारी अपना शिकार करने के लिए इस पेड़ का रस काम में लिया करते थे। शिकारी इसके जहरीले दूधिया रस को अपने तीर पर लगाकर शिकारी को निशाना बनाते थे।
ISRO के बेहद रोचक और महत्वपूर्ण रोचक तथ्य- Interesting Facts About ”ISRO”
Wawona Tree- संयुक्त राज्य अमेरिका के योसमाइट राष्ट्रीय उद्यान के मैरिपोसा ग्रोव में स्थित ये पेड़ काफी विशालकाय है और 1881 में इसके तने को बीच में से काटकर इसमें से रास्ता बना दिया गया। इसी कारण ये पेड़ पर्यटकों के लिए एक ख़ास आकर्षण का केंद्र बना रहता है।
Irish Recipe Tree- लंदन का सबसे अनोखा पेड़ जिस पर हजारों की तादात में विभिन्न कल्चरों के पारंपरिक व्यंजनों की रेसिपीज लिख कर टांगी गई हें कि कही लोग इनके बारे में भूल ना जायें। इसका दूसरा कारण ये है कि लोग अलग अलग कल्चर के व्यंजनों के बारे में जानें और उन्हें अपनायें।
मुंबई के महत्वपूर्ण 45 रोचक तथ्य- Amazing Facts About Mumbai in Hindi
The tree of Life- यह पेड़ भी अपने आप में बेहद अनोखा और रहस्यमई है। इसका कारण यह है कि यह पेड़ एक रेगिस्तान के बीच में उगा है जो करीब 400 साल पुराना है और इसकी ऊंचाई है 9.75 मीटर। आश्चर्य की बात यह है कि रेगिस्तान में होने के बावजूद भी यह पेड़ सूखता नहीं है। इसके आसपास मीलों तक कोई और पेड़ नहीं है यह बात सभी को चौंका देती है कि यह पेड़ रेगिस्तान में होने के बावजूद भी कैसे फल-फूल रहा है। हालांकि कहा जाता है कि इस पेड़ की जड़ें बहुत गहरी हैं और इसी कारण यह जमीन के नीचे से पानी सोखकर अपना पोषण लेता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि स्वर्ग का बगीचा कभी इसी जगह पर हुआ करता था और यह पेड़ यूनेस्को की विश्व विरासत भी है।
Sunland baobab- दक्षिण अफ्रीका के लिंपोपो राज्य में स्थिति यह पेड़ वहां का सबसे ऊंचा और बड़ा बाओबाब पेड़ है जिसकी लंबाई है 20 मीटर और घेरा करीब 47 मीटर का है। यह पेड़ विश्व के सबसे पुराने पेड़ों में से एक है और माना जाता है कि यह करीब 6000 साल पुराना पेड़ है। इस पेड़ की खासियत यह है कि यह पेड़ कुदरती तौर पर अंदर से खोखला है जिसके अंदर लोग आराम से घूम सकते हैं और बैठ सकते हैं। इसी विशेषता के चलते यहां पर 1993 में एक “बार” खोला गया जहां 15 से 20 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।
बचत का अच्छा विकल्प, ”सुकन्या समृद्धि योजना”- Sukanya Samriddhi Yojana Post Office
Burmis Tree- इस पेड़ की कहानी भी काफी अनोखी और रहस्यमई है। ये पेड़ कनाडा में स्थित है लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि इस पेड़ की 1770 के दशक में ही मौत हो गई थी लेकिन आज भी यह पेड़ बिना किसी नुकसान के वैसे ही खड़ा है। हालांकि एक बार 1998 में तेज हवा के चलते यह पेड़ गिर गया था लेकिन वहां के स्थानीय लोगों ने इस पेड़ को फिर खड़ा कर दिया।
Island of The Dolls- मैक्सिको के डॉल्स आइसलैंड में बने इस पेड़ में ढेर सारी वो गुड़ियां टंगी हैं जो रिजेक्ट कर दी जाती हैं। कहते हैं ये प्रथा एक सन्यासी ने शुरू की जिसने रिजेक्ट की हुई डॉल्स का पेड़ पर टांग कर बाल भावना को अपना सम्मान दिखाया।
महाकुंभ मेले के 40 अनसुने रोचक तथ्य- Interesting Facts About Maha Kumbh Mela
Join the Discussion!