
प्राचीन विशव के सात अजूबे- 7 Wonders Of The World in Hindi
वास्तुकला, विशालता, भव्यता आदि की दृष्टि से श्रेष्ठ थी प्राचीन विश्व की 7 इमारतें, लेकिन इन सात इमारतों में केवल मात्र पिरामिड ही शेष है। बाकी सभी इमारतें किसी न किसी कारण नष्ट हो गई। आईए विस्तार से जानते है प्राचीन दुनिया के उन 7 आर्श्चयों के बारे में-
Statue of Zeus in Olympia
युनान के शहर Athens के शासक Pericles ने मूर्तिकार Fidias को Athens के सभी देव-मंदिरों, मूर्तियों तथा स्मारकों को बनाने का काम सौंपा था, लेकिन Athens निवासियों के बुरे व्यवहार से दुखी होकर Fidias, Olympia चले गए और वहाँ जाकर उन्होंने ईसा से 432 साल पहले हाथी-दांत और सोने से Olympia के जुपिटर देवता Zeus की 39 फुट ऊँची मूर्ति का निर्माण किया। इस मूर्ति में Zeus को बैठे हुए दिखाया गया है। लेकिन किसी कारणवश भयंकर आग लगने की वजह से यह मूर्ति नष्ट हो गई, जिसका वर्णन कुछ पुराने ग्रीक ग्रंथो और सिक्को पर अंकित पाया जाता है।
Mausols Tomb
Mausolus नामक शासक ने अपनी पहचान को साबित करने के लिए 623 ईसा पूर्व में यह Tomb बनवाया था। Halikarness में बना यह Tomb 150 फीट ऊँचा था और दिखने में इसका आकार एक Pyramid के समान था, लेकिन एक भूकम्प के कारण यह नष्ट हो गया।
Temple of Artemis
Artemis के Temple को देवी डाइना का Temple भी कहा जाता है। देवी डायना, जुपिटर देवता की पुत्री थीं और मनुष्यों की संगति से बचने के लिए देवी डायना ज्यादा से ज्यादा समय शिकार किया करती थीं। उन्हीं की याद में देवी डायना का Temple बनवाया गया था।
इस विचित्र Temple में 127 खंभे है जिनकी ऊँचाई 70 फीट के लगभग है, जबकि लंबाई 425 फुट और चौड़ाई 200 फुट है। साथ ही इसके निर्माण में 120 वर्ष लगे थे।
इस मंदिर के कुल 127 खंंभों में से 27 खंभों पर बड़ी ही अनोखी खुदाई की गई है और शेष खंभों पर सुंदर चमकीला रोगन किया गया था।
Temple of Artemis को तीन बार बनाया गया था। एक बार ये मंदिर भूकम्प के कारण नष्ट हो गया। फिर इसे सिकन्दर ने बनवाया जिसे बाद में एक हमलावर ने नष्ट कर दिया।
Rhodes Immense Statue
यूनानी द्वीप Rhodes पर यूनानी देवता Helios की एक Immense Statue (मूर्ति) है। Rhodes के Colossus की ये मूर्ति करीब 300 ईसा वर्ष पूर्व बनाई गई थी। King Rhodes ने जब Cyprus के King पर जीत हासिल की थी, तब उस जीत की खुशी में इस मूर्ति को बनाया गया था। इस मूर्ति की ऊंचाई लगभग 90 फीट थी, जो कि उस समय की सबसे बड़ी इमारत थी, लेकिन 226 ईसा पूर्व एक भूकम्प के कारण यह मूर्ति भी नष्ट हो गई।
Aelecjendria Lighthouse
यह Lighthouse नाविकों को रास्ता दिखाने के लिए मिश्र के देवता Pharos की याद में बनाया गया था। इसका निर्माण 280 ईस्वी पूर्व से 247 ईस्वी पूर्व के बीच में हुआ था। इसकी ऊँँचाई 393 से 450 फ़ीट के लगभग थी लेकिन भूकम्प के कारण ही यह Lighthouse भी नष्ट हो गया। बाद में 15वी Century में इस Lighthouse के बचे हुए पत्थरों को इसी जगह बने Citadel of Qaitbay में इस्तेमाल कर लिया गया था।
Great Pyramid of Giza
गीज़ा के विशाल पिरामिडों का निर्माण लगभग 5,000 वर्ष पूर्व मिस्र में किया गया था। Pyramid की ऊँचाई 400 से 500 Feet तक थी। इन Pyramids के बारे में कई रोचक व अविश्वसनीय तथ्य हैं जिनकी वजह से इन्हें दुनियां के 7 अजूबों में एक का स्थान प्राप्त है।
Great Pyramid 450-500 Feet ऊँचा है और इस Pyramid को इतनी परिशुद्धता से बनाया गया है कि Current Technology भी इस कार्य को दोहरा नहीं सकती।
Giza का सबसे बड़ा Pyramid 146 मीटर उँचा है और इस सबसे ऊंचे Pyramid को 3200 वर्ष ईसा पूर्व बनाया गया था। इन Pyramid को कुछ इस तरह से बनाया गया था कि आज भी इनमें लगे हुए किन्हीं भी दो पत्थरों के बीच से एक पतली सी सुई को भी आर-पार नही किया जा सकता।
Hanging Gardens of Babylon
ये वर्तमान में Iraq शहर के Al-Hillh में स्थित है और इसे Neo-Bevilonian के राजा Nebucdnejhar द्वितीय ने ईसा से 600 साल पहले अपनी पत्नि को खुश करने के लिए बनवाया था। इस झूलते बाग़ को ‘सेमीरामीस के झूलते बाग़‘ के नाम से भी जाना जाता हैं, लेकिन ईसा से दो शताब्दी पूर्व आए एक भूकम्प के कारण ये Garden भी पूरी तरह सेे नष्ट हो गया।
आशा है, प्राचीन काल के इन सात अजूबों के बारे में जानकर आपको भी अच्छा लगा होगा और अन्य Posts की तरह ही आप इसे भी Like व Share जरूर करेंगे।
Join the Discussion!