
कैसे मिटाए किल-मुंहासों को? Pimple Remover Tips in Hindi
Pimple Remover Tips in Hindi- चेहरा व्यक्ति की पहचान होती है, लेकिन चेहरा चाहे जितना भी खूबसूरत हो अगर उसपर एक भी मुंहासा हो जाए तो पूरा व्यक्तित्व ही खराब हो जाता है। चेहरे की पूरी सुंदरता ही बेकार हो जाती है। फिर चाहे जितनी भी Face Cream लगा लो या इन मुंहासों को छुपाने की कोशिश कर लो, सब बेकार हो जाता है।
मुंहासों से छुटकार पाने का केवल एक ही ईलाज है सही खान-पान और थोड़ी सी सावधानी, तो आईए जानते है मुंहासों से छुटकारा पाने के आसान उपाय।
क्या है कील-मुंहासे?-
कील-मुंहासों को आयुर्वेदिक की भाषा में ‘युवान-पीडि़का‘ कहा जाता है और यह सभी युवक-युवतीयों को होता है। यह किशोर अवस्था कि शुरूआत मानी जाती हैं।
आयुर्वेद के अनुसार शरीर की बढ़ी हुई गर्मि के कारण ही मुंहासे होते है। मुंहासे 14 से 25 वर्ष की आयु तक ही निकलते है।
विशेषज्ञो के अनुसार हमारे शरीर में वसा ग्रन्थिया होती है और चेहरे की वसा ग्रन्थियों में से एक प्रकार का Oil निकलता है, लेकिन किसी कारण से यह न निकले तो उस जगह के निचे जमा हो जाता है और फुंसी के रूप में यह निकलता है, कठोर हो जाने पर मुंहासे बन जाते है, इसे Acne Vulgaris कहते है। इसमें पस पड़ जाने के कारण यह कील का रूप ले लेते जिनमें दर्द के साथ खिंचाव भी होता हैं।
सामान्यतया यह निकलते है और ठीक हो जाते है, लेकिन पुरूष हार्मोन Androgens की मात्रा ज्यादा हो जाने के कारण यह मुंहासे बीमारी का रूप ले लेते है।
कील-मुँहासों के कारण –
- कील-मुंहासों के मुख्य कारण हमारी जीवन शैली है, ज्यादा तेज मसालेदार भोजन, ज्यादा तला-भुना भोजन, रात को देर तक जागना, कब्ज का रहना, क्रोधी स्वाभाव का होना, या च़िचिड़ापन रखना।
- गर्मि करने वाली चीजों का प्रयोग जैसे- तील का खाना, चाय-काफी का अधिक सेवन कील-मुंहासों के होने का प्रमुख कारण है।
- Cosmetic Products की वजह से भी कील-मुंहासे हो जाते है क्योंकि Cosmetic Products के कारण भी चेहरे का Oil बाहर नही आ पाता और यह कील-मुंहासों का रूप ले लेता है। तैलीय त्वचा होने के कारण चेहरे पर धूल और गन्दगी के कण चिपक जाते है, चेहरा साफ न होने के कारण चेहरे का Oil निकल नही पाता और कील-मुंहासे हो जाते है, इसलिए चेहरे को दिन में 4 से 5 बार ठंडे पानी से धोना चाहिए।
सावधानियां-
- आहार सदैव ऐसा करना चाहिए जो हल्का और पाचन योग्य हो। आहार में पत्तेदार शाक-सब्जी का सेवन अधिक करना चाहिए।
- दिन में कम से कम 2-3 लीटर पानी पीना चाहिए। तम्बाकू या शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।
- बालों में अगर रूसी है तो यह भी कील-मुंहासों का कारण हो सकता है, इसमें सर के Bacteria चेहरे पर आ जाते है और Infection पैदा करने लगते हैं जिसका नतीजा होता है कील-मुंहासे, इसलिए बालों में रूसी न होने दे।
उपचार-
आयुर्वेद में कील-मुंहासों से छुटकारा पाने के बहुत ही आसान तरीके है, जिनके प्रयोग से कोई नुकसान नहीं होता और चेहरा भी साफ हो जाता है। आईए जानते हैं कील-मुंहासो को मिटाने के आयुर्वेदिक उपाय।
- मुहांसों को कभी भी घिसना नहीं चाहिए ऐसा करने से Infection पूरे चेहरे पर हो सकता हैं।
- एक चम्मच बेकिंग सोडा में एक चम्मच शहद मिलाकर थोड़ा गरम पानी डालकर Paste बना कर इसे अपने चेहरे पर कुछ देर के लिए रखे और फिर इसे ठंड़े पानी से धो ले। कुछ दिनो के प्रयोग से ये कील-मुंहासे चले जाऐंगे।
- चन्दन एक अच्छा विकल्प है मुंहासों से छुटकारा पाने का यह चेहरे को ठंड़क देता है, चन्दन पाऊडर को गुलाब जल में मिला कर मुंहासों पर लगा ले और कुछ देर रहने दे, बाद में ठंड़े पानी से मुंह धो ले इससे मुंहासे ज्लदि ठीक हो जाते है।
- नीम की हरी पत्तियों का Paste बनाकर चेहरे पर लगाए और सूखने पर ठंडे पानी से धो ले। नीम की पत्तियों का यह तरीका प्रचीन काल से इस्तमाल किया जाता रहा है।
- चन्दन पाऊडर और मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल में मिलाकर 20 मिनट तक चेहरे पर लगाने के बाद इसे ठंडे पानी से धो ले।
- दान्त साफ करने वाले Toothpaste को भी मुंहासों पर लगाने से मुंहासों की गंदगी साफ होती है और अगर रात भर इसे लगा कर रखेंगे तो Toothpaste मुंहासों को ठंडा कर के सुखा देगा।
- नींबू के रस को मुंहासों पर लगा कर मालिश करने से भी राहत मिलती है, लेकिन चेहरे पर चलन हो तो यह प्रयोग न करे। मुंहासों को हटाने में सबसे कारगर उपाय है। इसके रस से अपने चेहरे की 10-15 मिनट तक मालिश करने से राहत मिलेगी।
- दालचीनी और शहद का मिश्रण मुंहासो पर लगाने से मुंहासे ज्लदी ठीक हो जाते है। चेहरे पर गाय के दूध के साथ चिरौंजी पीसकर इसका Paste बनाकर लगाने से मुंहासों से राहत मिल जाती है।
Note: उम्मीद है कील-मुंहासों से सम्बंधित ये पोस्ट आपके लिए उपयोगी व ज्ञानवर्धक रही होगी। यदि आपको ये पोस्ट अच्छा लगा हो, तो अपने मित्रों के साथ Share कीजिए, Like कीजिए और Comment कीजिए।
Join the Discussion!